शामली, मार्च 7 -- शामली। शनिवार को जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील कैराना में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम और अधिशासी अभियंता ड्रेनेज को अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए चेतावनी भी दी।डीएम नेे कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील कैराना में आयोजित समाधान दिवस में कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्त...