हाथरस, मार्च 23 -- सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएम अतुल वत्स व एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा के साथ मिलकर तहसील सासनी में जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौका मुआयना कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्णढंग से करने के निर्देश दिए। सासनी तहसील सभागार में जनसामान्य की शिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्णढंग से करने के निर्देश दिए। पूर्व में प्राप्त शिकायतों की यथास्थिति एवं निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु जिलाधिकारी ने समाधान पंजिका में दर्ज शिकायतों की आख्या का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों को लंबित...