बागपत, फरवरी 7 -- खेकड़ा। जिलाधिकारी ने खेकड़ा तहसील में समाधान दिवस में शिकायतें सुनी। तहसील का निरीक्षण कर जरूरी हिदायतें भी दी। आठ शिकायतों में एक का मौके पर निस्तारण भी किया। जनपद की तीनों तहसीलों बड़ौत, बागपत व खेकड़ा में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने खेकड़ा तहसील पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। आंकड़ों के अनुसार बड़ौत तहसील में 28 शिकायतों में से 6, बागपत में 37 में से 9 तथा खेकड़ा तहसील में प्राप्त 8 शिकायतों में से 1 का मौके पर समाधान किया गया। इस प्रकार कुल 73 शिकायतों में से 16 का तत्काल निस्तारण हुआ। जनसुनवाई के उपरांत जिलाधिकारी ने खेकड़ा तहसील परिसर का निरीक्षण कर अभिलेख व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल व अन्य नागरिक सुव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.