मेरठ, अप्रैल 4 -- तहसील सरधना में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम व तहसीलदार ने शिकायतें सुनी। इस दौरान कुल 62 शिकायतें आई, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हो पाया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समय से शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम नवीन चंद्र ने की। इस दौरान नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार व राहुल सिंह तथा राजस्व, पुलिस, नगर पालिका, विद्युत, सिंचाई, चिकित्सा और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।इस दौरान भूमि विवाद और पैमाइश से संबंधित मामले, राजस्व अभिलेखों में त्रुटियां, बिजली बिलों की गड़बड़ी, जलनिकासी और नालों की सफाई, पेयजल आपूर्ति, ग्राम पंचायत स्तर पर अनियमितताए...