बदायूं, जून 7 -- डीएम अवनीश राय ने शनिवार को सहसवान तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनी। डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्यायें गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि शिकायत निस्तारण में शिकायतकर्ता संतुष्ट होना जरूरी है। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 46 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया शेष के निस्तारण के निर्देश दिए गये। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 23, पुलिस की सात, विकास की पांच एवं अन्य विभागों से संबंधित 11 शिकायतें प्राप्त हुयीं। डीएम ने स्वयं एक-एक शिकायती पत्र को स्वयं पढ़ा और शिकायतकर्ताओं से कहा कि आपकी समस्या दूर होगी। यह भी पढ़ें- अधिकारियों को गुणवत्ता परक निस्तारण के दिये निर्देश डीएम ने अधिकारियों से कहा कि शिक...