अमरोहा, मार्च 8 -- सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों सहित कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमे छह शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष 18 शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारित कराने के निर्देश अपर जिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने संबंधित को दिए। शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने कहा कि शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्टी मिलनी चाहिए। फीडबैक लिया जाए यदि शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट नहीं है तो वह निस्तारण निष्क्रिय माना जाएगा। इस मौके पर एसडीएम विभा श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया, तहसीलदार मुसाराम थारू, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. भागेश कुमार , बीईओ अरुण कुमार, प्रभारी निरीक्षक बछरायूं कुलदीप तोमर व धनौरा अमरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...