मुजफ्फर नगर, मार्च 8 -- मुजफ्फरनगर। जनपद की चार तहसीलों सदर, बुढ़ाना, खतौली व जानसठ में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। सभी तहसीलों में कुल शिकायतें 145 प्राप्त हुई, जिनमें से 15 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया, बाकी शिकायतों के जल्द निस्तारण के अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए। जानसठ । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण कराएं, यदि कोई ऐसी शिकायत है, जिसका निस्तारण नहीं हो सकता है, उसके संबंध में शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 शिकायतें प...