फतेहपुर, मार्च 7 -- बिंदकी। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम रविंद्र सिंह, एसपी अनूप कुमार सिंह और जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में कुल 124 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 24 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सबसे अधिक 67 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं, जबकि पुलिस विभाग की 19, विकास की नौ, समाज कल्याण की तीन, स्वास्थ्य विभाग की एक तथा अन्य 25 शिकायतें दर्ज की गईं। इस दौरान एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण के मामले में अब तक बरामदगी न होने की शिकायत की। वहीं कई लोगों ने भूमि कब्जा, चक मार्ग पर अतिक्रमण और नगर के पक्का तालाब के सुंदरीकरण की मांग उठाई। एसडीएम प्रियंका अग्रवाल, सीओ गौरव शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.