मुजफ्फर नगर, जून 21 -- बुढ़ाना जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बुढ़ाना तहसील में पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। संपूर्ण समाधान दिवस में चारों तहसीलों में कुल 117 शिकायतें आई, जिनमें से 13 का निस्तारण किया। यह भी पढ़ें- सम्पूर्ण समाधान दिवस में 69 शिकायतें, चार का मौके पर निस्तारण प्रमुख गतिविधियाँ बुढ़ाना पहुंचे मंडलायुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष निस्तारण व जनता की समस्याओं का शत-प्रतिशत समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से सात का मौके पर निस्तारण कर दिया। ...