संभल, मार्च 7 -- तहसील के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें फरियादियों ने 43 शिकायत दर्ज कराई । मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण हो सका । उप जिलाधिकारी आशुतोष तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक राजस्व की 15, पुलिस की सात चकबंदी की तीन, विकास विभाग की दो,खाद्य एवं रसद विभाग, समाज कल्याण की एक - एक व अन्य विभाग की 14 शिकायत दर्ज कराई गई । जिसमें राजस्व की एक, पुलिस की दो व अन्य विभाग की एक शिकायत का निस्तारण मौके पर किया जा सका। संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी के अलावा तहसीलदार रवि सोनकर व मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉक्टर हरविंदर सिंह ने शिकायत सुनी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.