पीलीभीत, जून 6 -- पीलीभीत। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कलीनगर में शिकायतों को सुना। एसडीएम परमेंद्र कुमार की मौजूदगी में आई कब्जा और राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम ने निर्देशित किया। इसमें कहा गया कि राजस्व वादों को लेकर हो रही परेशानियों को जल्द निस्तारण कराया जाए। सरकार के निर्देश पर विशेष तौर पर अभियान के अंतर्गत राजस्व वादों को पारदर्शिता के साथ निस्तारण कराने के साथ ऑनलाइन इसे अपलोड करने को कहा गया। इस मौके पर सीओ डा. प्रतीक दहिया, सीएमओ डा.भुवन चंद्र पंत समेत जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...