मेरठ, जून 20 -- मवाना तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह और एसपी देहात अभिजीत कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। भूमि विवाद, बिजली आपूर्ति, उर्वरकों की उपलब्धता, अवैध कब्जे और किसानों की समस्याएं प्रमुख रूप से उठीं। कुल 45 शिकायतों में से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। मवाना तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह एवं एसपी देहात अभिजीत कुमार ने जनसुनवाई करते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- 15 दिन पहले आंधी-पानी में गिरे पोल, अब बत्ती ग...