कन्नौज, जून 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी ने करते हुए लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 153 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व विभाग से संबंधित आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सबसे अधिक 73 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा पुलिस विभाग की 42, विद्युत विभाग की 4, चकबंदी विभाग की 2, वन विभाग की 3, विकास विभाग की 4, नगर पालिका परिषद की 5 तथा आपूर्ति विभाग की 14 शिकायतें दर्ज की गईं। यह भी पढ़ें- आई 470 शिकायतें, मौके पर दस का समाधान वहीं डीपीआरओ व एलडीएम व...