बरेली, मार्च 7 -- बरेली के सदर तहसील में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ डीएम अविनाश सिंह खुद लोगों की शिकायतों को सुन रहे हैं। फरियादी सुबह से ही तहसील परिसर में पहुंचने लगे थे। क्षेत्रीय जनता को इस संपूर्ण समाधान दिवस से काफी उम्मीदें हैं। लोगों का मानना है कि आज उनकी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई हो सकती है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश भी दे रहे हैं। सुब दस बजे से दोपहर 12 बजे तक आईं शिकायतों में से ज्यादातर भूमि विवाद और राजस्व से संबंधित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.