बागपत, जनवरी 5 -- बागपत तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। सुबह से ही तहसील में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। जिससे जनशिकायतों का अम्बार लगा रहा। डीएम ने एक-एक कर शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण के निर्देश दिए। लंबित पड़े कुर्रेबंदी के आदेशों को लेकर नाराजगी जताई। डीएम ने सभी लेखपालों को कड़ी फटकार लगाई। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नही करने निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, राशन कार्ड और आवास से जुड़ी शिकायतों की विशेष समीक्षा की। डीएम अस्मिता लाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और शिकायतकर्ता को संतुष्टि मिले। समाधान दिवस के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अ...