संभल, मई 3 -- जनपद की तीनों तहसीलों चन्दौसी, संभल और गुन्नौरमें शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। प्रशासन ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। चन्दौसी तहसील सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों को लंबित रखना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रत्येक प्रार्थना पत्र का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। पुलिस से जुड़े मामलों में एसपी ने संबंधित थानाध्यक्षों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान दिवस के बाद डीएम-एसपी ने कांशीराम आवासीय कॉलोनी का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को शिकायतों...