बुलंदशहर, फरवरी 7 -- संपूर्ण समाधान दिवस में अफसरों के समक्ष ग्राम बादशाहपुर के ग्रामीणों ने बंदरों के बढ़ते आतंक का मामला उठाया गया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तहसील अध्यक्ष जगवीर भाटी ने ग्रामीणों के साथ एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर समस्या से अवगत कराया।इस अवसर पर उदयपाल सिंह, राकेश भाटी, प्रवीण कुमार, रोहतास कुमार, सचिन चौधरी, किशन सिंह, गोलू एवं जगवीर भाटी ने बताया कि बंदरों के हमलों से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। बंदर घरों में घुसकर अनाज, फल-सब्जी व घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं कई बार काटने व हमला करने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।ज्ञापन में मांग की गई कि बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जाए।वन विभाग व स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम गठित की जाए।स्थायी समाधान के लिए प्रभावी व दीर्घकालीन योजना लाग...