मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 20 -- जनपद की सदर तहसील समेत चारों तहसीलों सदर, बुढ़ाना, खतौली व जानसठ तहसील में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 144 शिकायतें आई, जिनमें से सिर्फ 12 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। सदर तहसील में सहारनरपुर कमिश्नर डा. रूपेश कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुना, वहीं बुढ़ाना तहसील में डीएम व एसएसपी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। शनिवार को सदर तहसील मुख्यालय पर संपूर्ण समाधान दिवस पर मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ रुपेश कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस का शिकायती रजिस्टर का अवलोकन किया । शिकायतकर्ता अमरपाल, नीत, रामधल आदि से फोन पर वार्ता कर फीडबैक भी लिया। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता परक एवं समयांतर्गत निस्तारण किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में ...