मेरठ, अप्रैल 19 -- तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कैंट विधायक अमित अग्रवाल और जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों के द्वारा 38 शिकायतें दर्ज कराई गई। जिसमें से छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। बाकी दर्ज शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। डीएम ने कहा कि समाधान दिवस में दर्ज होने वाली शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रार्थना पत्र पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता को त्वरित राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- संपूर्ण स...