उरई, मार्च 7 -- जालौन। जन समस्याओं को मौके पर निस्तारण के लिए तहसील सभागार में एसडीएम हेमंत पटेल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में 19 शिकायतें पंजीकृत हुईं। जिनमें चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एसडीएम हेमंत पटेल की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 19 फरियादियों ने अवैध कब्जा, मारपीट, बिजली, पानी, अतिक्रमण आदि से संबंधित अपनी-अपनी शिकायतों को पंजीकृत कराया। संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक पांच शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग की चार, विकास विभाग व बिजली विभाग की दो-दो, नगर पालिका दो, जिला कृषि विभाग, लघु सिचाई, आबकारी विभाग आदि से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गईं। पंजीकृत शिकायतों में राजस्व विभाग की तीन और आबकारी विभाग की एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारणउ कर दिया ...