संभल, अप्रैल 4 -- जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की तीनों तहसीलों-संभल, चंदौसी और गुन्नौर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर मौके पर निस्तारण के निर्देश दिए और लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेने की हिदायत दी। तीनों तहसील में 169 शिकायतों में 18 शिकायतों का निस्तारण हुआ। संभल तहसील में आईं 69 शिकायतें, 7 निस्तारितसंभल। तहसील संभल में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 69 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सबसे अधिक 38 शिकायतें राजस्व विभाग की रहीं, जबकि पुलिस की 11, विकास और खाद्य विभाग की 4-4, स्वास्थ्य की 1 और अन्य विभागों की 11 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने निर्दे...