पीलीभीत, मार्च 7 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने संपूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत अमरिया पहुंच कर शिकायतों को सुना। संपूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत शिकायतों का निस्तारण सदर समेत बीसलपुर, पूरनपुर, कलीनगर में किया गया। सदर में एसडीएम श्रद्धा सिंह, बीसलपुर में नागेंद्र पांडे, पूरनपुर में अजीत प्रताप सिंह और कलीनगर में प्रमेश कुमार ने अधिकारियों के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों को सुना। इस दौरान शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बरतते हुए दोनों पक्षों को संतुष्ट कर आख्या को अपलोड करने पर जोर देते हुए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण के लिए गंभीरता बरती जानी चाहिए। ताकि आईजीआरएस पर भी रैंकिंग ठीक रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...