शामली, मई 2 -- जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील ऊन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम आलोक यादव ने की। इस दौरान राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विद्युत एवं भूमि संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का मौके पर निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भूमि संबंधी मामलों में संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने एक नई पहल करते हुए स्वास्थ्य, पूर्ति, विद्युत एवं समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों को निर्देश दिए कि वे संपूर्ण समाधान दिवस में ऐसे कर्मचारियों या...