सोनभद्र, दिसम्बर 20 -- दुद्धी। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एसडीएम निखिल यादव ने की। इस दौरान भूमि विवाद सहित अन्य मामलों के कुल 23 जनशिकायती पत्र आए, जिसमें 2 मामले का निस्तारण किया गया। शेष 21 मामलों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश संबंधितों को दिया गया। एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि फरियादियों के शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही संबंधित विभाग के अधिकारी ना करे अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। इस मौके पर सीओ राजेश कुमार राय, तहसीलदार अंजनी गुप्ता, नायब तहसीलदार ओपी सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, बीडीओ दुद्धी राम विशाल चौरसिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.