संपूर्ण समाधान दिवस पर तीन दारोगा तलब
प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज प्रमुख संवाददाता संपूर्ण समाधान दिवस पर सदर तहसील में हुई सुनवाई के मौके पर अनुपस्थित रहने पर कई अफसरों को फटकार लगाई गई। एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने अनुपस्थित रहने पर सिविल लाइंस, कर्नलगंज और जार्जटाउन के थानाध्यक्षों को मौके पर तलब किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर आगे से कोई जनता की समस्या सुनने के लिए वक्त नहीं निकालेगा तो उसके खिलाफ शासन को पत्र लिखा जाएगा। अनुपस्थित रहने पर गन्ना निरीक्षक का एक दिन का वेतन काटा गया।महीने के पहले शनिवार को तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सदर तहसील में एडीएम सिटी सत्यम मिश्र, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह, तहसीलदार सदर अनिल कुमार पाठक व अन्य अफसरों ने सुनवाई की। एक प्रकरण की सुनवाई के दौरान जब एडीएम सिटी ने गन्ना निरीक्षक को बुलाया तो वो नहीं मिले। इसके बाद अफस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.