उन्नाव, अप्रैल 18 -- सफीपुर। हसनगंज तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव निवासी सफीपुर के बेटे सलिल श्रीवास्तव (अमन) से स्टेशन रोड निवासी शिवशंकर पुत्र रामकुमार ने पांच लाख रुपये में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ऐंठ लिए थे। बिना माता-पिता की सहमति के स्टेनोग्राफर की टाइपिंग पास कराने के लिए अमन ने रुपये दिए थे। लेकिन जब रिजल्ट आया तो अमन फेल था। उसने अपनी धनराशि वापस मांगी तो शिवशंकर टालमटोल करने लगा। इससे अवसाद में आए अमन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। राजस्व निरीक्षक ने मामले में शिवशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को विजय कुमार संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.75 लाख की ठगी उन्होंने एसपी से मुलाकात गुहार लगाते हुए आरोप लगाए कि दरोगा संजीव तोमर मामले की विवेचना कर...