देवरिया, अक्टूबर 1 -- देवरिया, निज संवाददाता लेखपाल 3 अक्तूबर को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करेंगे। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर उन्होंने एक महीने तक आंदोलन करने की रणनीति बनायी है। लेखपाल आठ अक्टूबर से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, फार्मर रजिस्ट्री बनाने व वरासत आदि कार्यो का बहिष्कार करेंगे। शासन द्वारा मांगों की अनदेखी पर लेखपाल आंदोलनरत हुए हैं। वह पहले ही अतिरिक्त क्षेत्र का बस्ता जमा कर चुके हैं। वहीं लेखपालों के आंदोलन का कानूनगो संवर्ग ने भी समर्थन देने का निर्णय लिया है。 यह भी पढ़ें- लेखपाल तीन को संपूर्ण समाधान दिवस का करेंगे बहिष्कारआंदोलन का प्रारंभ उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलेश रंजन राव परमार व महामंत्री राहुल पटेल के निर्देश पर जिले के लेखपालों ने 22 सितंबर से ही आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन ...