बुलंदशहर, दिसम्बर 20 -- जनपद की सातों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम-एसएसपी ने सिकंदराबाद तहसील में शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया, जबकि अन्य तहसीलों में संबंधित एसडीएम ने शिकायतें सुनीं। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंपा गया। डीएम श्रुति की अध्यक्षता में सिकंदराबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। प्राप्त शिकायतों में सात शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं, जबकि पुलिस विभाग से जुड़ी नौ शिकायतें दर्ज की गईं। इसके अलावा हाईडिल, नगर पालिका परिषद, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा समाज कल्याण विभाग से संबंधित एक-एक शिकायत भी सामने आई। संपूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.