कुशीनगर, अप्रैल 19 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम।जिले के सभी छह तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 221 शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर मात्र 29 का ही निस्तारण किया जा सका। शेष 192 शिकायतों से जुड़े पत्रों को संबंधित विभागों को भेज समय से निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया गया।पडरौना सदर तहसील सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में व एसपी केशव कुमार की देखरेख में किया गया। यहां कुल 70 लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर बारी-बारी से डीएम और एसपी ने सुनवाई करते हुए मौके पर 12 शिकायती पत्रों का निस्तारण किया। यह भी पढ़ें- 380 फरियादियों ने दर्ज करायी शिकायतें, महज 56 का निस्तारण वहीं, शेष 58 मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए...