सोनभद्र, मार्च 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। चारों तहसीलों में कुल 190 मामले आए, जिसमें 26 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने राबर्ट्सगंज तहसील में लोगों की समस्याओं को सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का संबंधितों को निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाए, जिससे शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो। इस दौरान उन्होंने कुल 79 मामलों को सुना। 11 मामलों का मौके पर निस्तारण किया। लंबित 68 मामलों को समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम सदर उत्कर्ष द्विवेदी, तहसीलदार सदर अमित कुमार, नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे। ओबरा तहसील में अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार ...