अमरोहा, मई 3 -- व्यवसायिक व छोटे गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि पर आक्रोश जताते हुए शनिवार को भाकियू बीआर आंबेडकर पदाधिकारियों ने शनिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.दिग्विजय सिंह भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिर पर गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया। कहा कि व्यवसायिक गैस की कीमत बढ़ा दी गई है, जिससे महंगाई में वृद्धि होगी। छोटे सिलेंडर का मूल्य बढ़ने से छात्रों व छोटे परिवारों को परेशानी हो रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ईंधन के बढ़ते दामों ने खेती की लागत बढ़ा दी है और आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। यह भी पढ़ें- हाथों में सिलेंडर-थाली लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन उन्होंने ईंधन को जीएसटी के दायरे में लाने और सब्सिडी बहाल करने की पुरजोर मांग की। ​आगामी दिनों में तेल व रस...