पीलीभीत, जून 21 -- पीलीभीत, संवाददाता। जिलेभर के तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां फरियादियों की समस्याएं सुनी गई और उनका निस्तारण किया गया। डीएम और एसपी ने पीलीभीत सदर तहसील में समस्याएं सुनी। 35 शिकायतों में से मौके पर सिर्फ तीन शिकायतों का निस्तारण किया। सुनवाई से पूर्व डीएम ने अधिकारियों के साथ श्रमदान कर स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- 160 शिकायतें आईं, सिर्फ आठ का मौके पर निस्तारणसम्पूर्ण समाधान दिवस की प्रक्रिया डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में पीलीभीत तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 35 शिकायती प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए डीएम ने कहा कि अधिकारी...