उन्नाव, मार्च 23 -- बीघापुर। तहसील मुख्यालय पाटन में एडीएम विधेश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। 54 फरियादी आए, जिनमें चार की समस्या का निस्तारण किया जा सका। रुकुमपुर के वीरेंद्र कुमार पांडे ने गांव के ही लोगों द्वारा मार्ग बन्द किए जाने का प्रार्थना पत्र दिया। बीघापुर क्षेत्र के जंगलीखेड़ा के फूलचंद ने प्रार्थना पत्र लेकर ग्राम प्रधान बारा पर आरोप लगाया कि गौशाला में भूसा आपूर्ति के 18000-18000 रुपये के दो चेक बाउंस कर गए, जिनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। एडीएम ने बीडीओ को प्रार्थना पत्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम रणवीर सिंह, एसडीएम न्यायिक शौर्य अरोड़ा को मधुपनाथ मिश्रा, तहसीलदार गणेश सिंह, बीडीओ पंकज गौतम सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...