मुरादाबाद, जून 6 -- तहसील कांठ में संपूर्ण समाधान दिवस का शनिवार को आयोजन किया गया, जिसमें 58 फरियादी अपनी शिकायत लेकर डीएम के सामने पहुंचे। उन्होंने सभी शिकायतों का निर्धारित समय से निस्तारण करने के निर्देश सभी विभागों के अधिकारियों को दिए। यह भी पढ़ें- तहसील दिवस में पहुंचे डीएम-एसपी, फरियादियों की समस्याएं सुन रहेशिकायतों का निस्तारण संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील में मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीएम डॉक्टर राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली सभी शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनकी निष्पक्ष रूप से जांच करने के बाद शिकायत का गुणवत्ता परक निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई फरियादी बार-बार तहसील के चक्कर काट रहा है और उसकी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ, ऐसे सभी मामलों को चिन्हित कर तत्का...