दुमका, मार्च 18 -- दलाही,प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सापचाला गांव में माँ राजराजेश्वरी समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय राम कथा के तृतीय दिवस की कथा में कथावाचक श्रीधाम गंगोत्री (देवभूमि) उत्तराखंड निवासी आचार्य हिमांशु गैरेला महाराज ने भगवान शिव पार्वती विवाह और भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव आदि प्रसंगों को संगीतमय प्रस्तुत कर श्रोताओं भाव विभोर कर दिया। शिवा विवाह का वर्णन करते हुए कहा पर्वतराज हिमालय की पुत्री पार्वती ने पति रूप में पाने के लिए पूर्णरूपेण समर्पण होकर हजारों वर्षों तक भगवान शिव की तपस्या किया तब जकर उन्हें पति रूप में प्राप्त हुआ। जीवन कोई भी कार्य करे तो समर्पण की दृष्टि से करें निश्चित रूप से लक्ष्य की प्राप्ति होगी। उन्होंने आगे कथा का वर्णन करते हुए कहा कि माता पार्वती की माता मैनावती बारात में भू...