आरा, जून 5 -- -कलेक्ट्रेट तालाब के समीप जेपी स्मारक पर विचार गोष्ठी का आयोजन आरा, हमारे संवाददाता। संपूर्ण क्रांति दिवस पर शुक्रवार को लोक नायक जयप्रकाश नारायण के स्मारक पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कलेक्ट्रेट तालाब के समीप जेपी स्मारक पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान नारे लगाए गए। सबसे पहले पूर्व विधायक व जेपी सेनानी रामाकांत ठाकुर ने माल्यार्पण किया। इसके बाद अन्य लोगों ने बारी-बारी से माल्यार्पण किया। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व विधायक रमाकांत ठाकुर ने की। संचालन समाजिक कार्यकर्ता एवं रंगकर्मी अशोक मानव ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि सम्पूर्ण क्रांति की आवश्यकता पहले से ज्यादा जरूरी अभी के समय में है। यह भी पढ़ें- पर्यावरण दिवस व संपूर्ण क्रांति दिवस पर संगोष्ठी जेपी सेनानी सुशील तिवारी ने 1974 के पा...