मुजफ्फर नगर, जून 12 -- पुरकाजी संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का जन्मदिवस गुरुवार को बाईपास पर स्थित गुप्ता चाट भंडार पर केक काटते हुए संकल्प दिवस के रूप में बड़े उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।कस्बे में संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई पुरकाजी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग का जन्मदिवस बाईपास पर स्थित गुप्ता चाट भंडार पर केक काटते हुए संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में संगठन लगातार व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहा है तथा उनके अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान ...