लोहरदगा, फरवरी 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। नीति आयोग अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ मंगलवार को लोहरदगा में हुआ। समाहरणालय सभाकक्ष में संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी नीति आयोग की टीम द्वारा दी गयी। 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस अभियान में नीति आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न इंडिकेटर्स पर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न संकेतक-इंडिकेटर्स नीति आयोग द्वारा निर्धारित किये गये हैं। इन सभी संकेतकों में हमें बेहतर करना है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। संपूर्णता अभियान 2.0 अंतर्गत निर्धारित तिथियों में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इन संकेतकों में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, आधारभूत संरचनाएं आदि शामिल ह...