पाकुड़, फरवरी 3 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में संपूर्णता अभियान 2.0 की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रुप से 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत मुख्य पांच बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर जानकारी दी गई। पांच बिंदुओं में - जन्म के समय जीवित बच्चे का वजन लेना, टीबी की जांच, आंगनबाड़ी केंद्रों में वीएचएसएमडी दिवस आयोजित करने, सभी विद्यालयों में लड़कियों के लिए शौचालय की व्यवस्था रखने तथा जानवरों का टीकाकरण किया जाना शामिल है। बैठक में बीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी पांच फरवरी को इसी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाना निर्धारित है। जिसमें सभी विभाग के कर्मी उपस्थित रहेंगे। बीडीओ ने बताया कि उपरोक्त पांचों ...