मिर्जापुर, फरवरी 3 -- पटेहरा। आकांक्षी ब्लाक पटेहरा के परिसर में मंगलवार को संपूर्णता अभियान-2 की बैठक आयोजित की गयी। यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक आयोजित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए ब्लाक के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा समूह की महिलाओं की बैठक ली गई। इस दौरान भारत सरकार के नीति आयोग की तरफ से संपूर्णता अभियान के संबंध में दिए गए छह सूचकांक की प्रगति शत प्रतिशत लाने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि किसी भी दशा में इसमें लापरवाही न बरती जाए। बैठक में महिला एवं बाल विकास परियोजना,शिक्षा,कृषि/पशु पालन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इसकी निगरानी सीएम फेलो देवेंद्र दीक्षित के साथ नीति आयोग के अधिकारी करेंगे। बैठक में सीडीपीओ राम निवास सिंह,डाक्टर वाजिद जमील,डाक्टर संदीप पटेल,डाक्टर अंकित सिंह,एआरओ संतोष प्रजापति सीएम फेलो देव...