भागलपुर, मार्च 21 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारी के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एबीएफ कुमारी रिया ने बताया कि बैठक में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम से जुड़े सभी अधिकारी बैठक में मौजूद थे। बैठक में 40 इंडिकेटर पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक हर सप्ताह होगी। दिए गए लक्ष्य शत प्रतिशत किए जाने का निर्देश दिए गए। बैठक में संपूर्णता अभियान 2.0 का लक्ष्य 14 अप्रैल तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...