संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली भेजी जा रही 43 लाख की करेंसी बरामद
चंदौली, अक्टूबर 1 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर बीते बुधवार की देर रात साढ़े दस बजे जीआरपी एवं आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच से 43 लाख की करेंसी बरामद किया। बरामद करेंसी आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर से लेकर दिल्ली जा रहा था। जीआरपी आरोपी के पास से एक और दो के कटे नोट बरामद की है। आशंका जताई जा रही है कि बरामद करेंसी हवाला से जुड़ा हो सकता है। हालांकि जीआरपी आरोपी सहित करेंसी को वाराणसी आयकर विभाग को सौंप दी है। आयकर विभाग मामले की छानबीन करने में जुटा है। जीआरपी के सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशांत वर्मा के निर्देश पर पीडीडीयू जंक्शन पर अपराध नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बीते बुधवार की देर रात प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची अप क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.