नई दिल्ली, जनवरी 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी को फिलहाल कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। यही नहीं, शनिवार के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है और उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति पांच से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। ज्ञात हो कि राजधानी में बुधवार का दिन दिसंबर महीने के लिए छह सालों में सबसे ठंडा रहा। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पहले वर्ष 2019 में 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.