नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। यमुना नदी में हुए हादसे में जान गंवाने वाले स्वर्गीय कुलदीप नैनवाल की पत्नी दीपा नैनवाल को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा नौकरी प्रदान की गई है। यह नियुक्ति पहले लिए गए निर्णय के अनुरूप आज संपन्न हुई, जिससे पीड़ित परिवार को स्थायी आजीविका और भविष्य का संबल मिल सके। यह कार्य विधि एवं न्याय मंत्री कपिल मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार संकट की घड़ी में केवल आश्वासन नहीं देती, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस निर्णय लेकर पीड़ित परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करती है। ज्ञात हो कि कुलदीप की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई थी। मछलियों को दाना डालते समय नैनवाल का पैर फिसल गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.