नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। बिंदापुर स्थित मनसाराम पार्क में बुधवार देर रात झुग्गियों में भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 400 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। हालांकि, अच्छी बात यह रही है कि इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि देर रात 12 बजे आग लगने की सूचना के बाद मौके पर 28 गाड़ियां पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने गुरुवार तड़के करीब तीन बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। बिंदापुर थाना पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में दो वाटर टेंडर, एक बीएफटी और तीन वाटर बाउजर भेजे गए। आग की गंभीरता को देखते हुए बाद में लगातार और गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। झुग्गियों में ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते आग पूरी तरह...