नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग चोरी होने के मामले में महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ बैग और सभी जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। मेट्रो पुलिस के अनुसार, चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि गुलाबी जैकेट पहने एक महिला ने बैग उठाया और मिलेनियम सिटी सेंटर की ओर जाने वाली मेट्रो में सवार हो गई। इसके बाद अन्य मेट्रो स्टेशन पर फुटेज खंगाले गए। यहां पता चला कि महिला नोएडा सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन तक गई और गेट नंबर-2 से बाहर निकली। जांच के दौरान सामने आया कि महिला के पास चांदनी चौक स्थित 'राधिका कलेक्शन' नामक दुकान का बैग था। दुकानदार से पूछताछ कर पुलिस ने संदिग्ध महिला की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला...