नई दिल्ली, जनवरी 11 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली से विभिन्न राज्यों तक चलने वाली यात्री बसों में अवैध रूप से सामान लाने-लेजाने पर ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने विरोध किया है। एसोसिएशन ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजकर बसों में माल ढुलाई पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय परिवहन मंत्री से मिलने का समय भी मांगा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर का कहना है कि बसों में माल ढुलाई यात्री सुरक्षा, नियामक अनुशासन और संगठित माल परिवहन क्षेत्र के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। केवल यात्रियों को ले जाने के लिए संचालित की जाने वाली बसों में व्यावसायिक वस्तुओं का परिवहन करना परमिट की शर्तों का उल्लंघन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...