नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 49 लाख की ठगी करने वाले तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। तीनों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से दबोचा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में पहले ही गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह गिरोह डिजिटल अरेस्ट और निवेश के नाम पर लोगों के साथ ठगी करता था। गिरफ्तार आरोपियों में लखनऊ निवासी अर्जुन सैनी (20 वर्ष), विमलेश (19 वर्ष) और मोहम्मद आबिद उर्फ मुबाशिर (20 वर्ष) शामिल हैं। विमलेश बीएससी कर रहा है। उसने साइबर अपराधियों को फर्जी दस्तावेज से खोले गए बैंक खाते उपलब्ध कराकर धोखाधड़ी में सहयोग किया था। मोहम्मद आबिद ने दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने खुद को पुलिस और...