नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी में रविवार को एक जल बोर्ड के टैंकर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय जुबेर अली के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जुबेर अली उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का रहने वाला था और किसी काम के सिलसिले में दिल्ली आया हुआ था। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी जुबेर के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपी चालक टैंकर मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस टैंकर को जब्त करके आरोपी की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया युवक बाइक से मास्टर प्लान रोड की ओर जा रहा था। इस मार्ग पर लगातार प्रदूषण के चलते पानी का छिड़काव किया जाता है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.