नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। वेलकम पुलिस ने चाकू के बल पर छात्र से लूटपाट के एक मामले में रविवार को चार नाबालिगों को पकड़ा है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद हुआ है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि 16 दिसंबर की रात को जीटीबी अस्पताल से एक 17 साल के लड़के को चाकू लगने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को छात्र ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे ट्यूशन से लौट रहा था। इसी दौरान पांच बदमाशों ने उस पर हमला किया और चाकू के बल पर उससे 350 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया और इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने के बाद चार नाबालिगों को पकड़ लिया।...